Royal Enfield Flying Flea C6 E-Motorcycle: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक – फ्लाइंग फ्ली C6
समय बदल रहा है और समय पर, रॉयल एनफील्ड भी इस बदलाव के साथ कदम बढ़ा रही है। जिस ब्रांड ने दशकों से अब तक अपनी दमदार पेट्रोल इंजन वाली मोटर साइकिलों से पब्लिक के दिलो में राज किया हैं, वही रॉयल एनफील्ड अब इलेक्ट्रिक युग में अपनी पहली ई-बाइक Flying Flea C6 के साथ धमाकेदार एंट्री कर रहा है। यह बाइक न केवल एक नए युग की शुरुआत है, बल्कि रॉयल एनफील्ड की प्रेस्टीजियस विरासत और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी है।
डिजाइन: क्लासिक अंदाज, लेकिन पूरी तरह इलेक्ट्रिक।।
फ्लाइंग फ्ली C6 का नाम World War II के दौरान इस्तेमाल की गई एक हल्की, लेकिन ताकतवर बाइक से इंस्पायर्ड है। इसने उस दौर में सैनिकों की बड़ी मदद की थी, और अब, इलेक्ट्रिक युग में, यह बाइक एक नई क्रांति लाने को तैयार है।
इसका रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन बिल्कुल रॉयल एनफील्ड की पारंपरिक बाइकों जैसा है—गोल हेडलाइट, गिरडर फोर्क, और फ्यूल टैंक जैसा दिखने वाला बॉडी पैनल। हालांकि, इस बार टैंक के नीचे इंजन नहीं, बल्कि शानदार बैटरी पैक होगा, जिसमें कूलिंग फिन्स दिए गए हैं, ताकि यह क्लासिक मोटरसाइकिल जैसी ही दिखे।
Technology फीचर : फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ दमदार परफॉर्मेंस
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, कॉर्नरिंग एबीएस जैसी एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा। इसके अलावा, इसमें एक फुल टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिसे स्मार्टफोन ऐप के जरिए ब्लूटूथ से जोड़ा जा सकता है।
हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि यह बाइक लंबी दूरी की राइडिंग के लिए नहीं बनाई गई है, बल्कि शहरी सफर और हल्की एडवेंचर राइडिंग के लिए उपयुक्त होगी।

इंडिया में लॉन्च और उत्पादन: 2026 में होगा धमाका!
फ्लाइंग फ्ली C6 के 2026 की पहली तिमाही में बाजार में आने की उम्मीद है, यानी मार्च 2026 तक। इसका उत्पादन तमिलनाडु के वल्लम वडगल में रॉयल एनफील्ड के नए ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा। रॉयल इनफील्ड के इंडियन फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। यह भारतीय बाजार में मार्च 2026 से उपलब्ध होने की सम्भावना है।
कंपनी की योजना हर साल 1.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने की है, जिसका मतलब है कि हर महीने लगभग 12,500 बाइक तैयार की जाएंगी।
Price and market position: किससे होगा कम्पटीशन?
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पेश किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2.5 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। हालाँकि, इसका सीधा मुकाबला फिलहाल किसी बाइक से नहीं है, लेकिन यह Ola Roadster और Ultraviolette F77 Mach 2 जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स को टक्कर दे सकती है।
Flying Flea C6 के प्रति पब्लिक रिएक्शन: मिली-जुली प्रतिक्रिया!
बाइक के लॉन्च के बाद, इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 55% उपयोगकर्ता इस मॉडल में रुचि रखते हैं, लेकिन केवल 20% यूजर्स को इसकी कीमत वाजिब लगती है।
56% लोगों ने इसके रेट्रो डिज़ाइन को पसंद किया, लेकिन कुछ लोगों को इसकी परफॉर्मेंस और प्राइस को लेकर संदेह है।
भारतीय बाजार में प्राथमिकता कम, लेकिन इंटरनेशनल फोकस ज्यादा-
रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल इंजन वाली बाइक्स भारतीय बाजार में बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन फ्लाइंग फ्ली C6 के लिए, भारत प्राथमिक बाजार नहीं है। कंपनी इस मॉडल को यूरोप, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के कुछ शहरों में ज्यादा फोकस कर रही है।
रॉयल एनफ़ील्ड फ़्लाइंग फ़्ली सी6 की लॉन्चिंग इटली के मिलान शहर में आयोजित हुए EICMA 2024 मोटर शो में किया गया था।
माइलेज (रेंज): फ्लाइंग फ्ली सी6 की एक बार Full चार्ज हो जाने पर, अनुमानित रेंज लगभग 100 से 160 किलोमीटर बताई गई है, जो कि राइडिंग कंडीशंस पर निर्भर करेगी। urban use के लिए यह रेंज पर्याप्त मानी जा रही है, जिससे डेली आने- जाने में यह यूज़फुल हो सकती है।
टॉप स्पीड: इस बाइक की टॉप स्पीड लगभग 115 किमी/घंटा होने की संभावना है, जो शहरी और आस-पास के क्षेत्रों में सवारी के लिए उपयुक्त है।
कुल मिलाकर, रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली सी6 एक संतुलित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जो शहरी सवारों के लिए पर्याप्त रेंज और गति प्रदान करती है।
भारत में इसकी लॉन्चिंग 2026 में संभावित है, और इसकी कीमत ₹2,00,000 से ₹3,00,000 के बीच हो सकती है।
रॉयल एनफील्ड की Flying Flea C6 क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का शानदार मेल है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी प्राथमिकता कम है और कीमत को लेकर भी कुछ संदेह हैं, लेकिन यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ब्रांड का एक महत्वपूर्ण कदम है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या फ्लाइंग फ्ली C6 , – इलेक्ट्रिक राइडिंग की नई क्रांति लाएगी? जब यह बाइक सड़कों पर उतरेगी, तो क्या यह रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल बाइक्स की तरह ही दिलों पर राज कर पाएगी?
पढ़ते रहें दबंग खबर, dabangkhabar.com पर।