जाने नॉकआउट टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट वर्ल्ड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 1998 में ‘आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट‘ के रूप में की गई। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य वनडे क्रिकेट की टॉप टीमों के बीच कॉम्पटीशन को बढ़ाकर एक्साइटमेंट को बढ़ाना रहा है। यह एक नॉकआउट फॉर्मेट था, जिसमें हारने वाली टीम तुरंत बाहर हो जाती थी। बाद में, 2002 से, इसे ” राउंड-रॉबिन और नॉकआउट के मिक्स फॉर्मेट ” में बदल दिया गया और टूर्नामेंट का नाम भी बदलकर ‘चैंपियंस ट्रॉफी’ कर दिया गया।
आइये आगे – चैंपियंस ट्रॉफी, मेज़बान देशों, विजेता टीमों और टूर्नामेंट से जुड़े अन्य इम्पोर्टेन्ट aspects पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
ICC चैंपियन ट्रॉफी को होस्ट करने वाली देशो की लिस्ट
वर्ष(Year) | HOST देश |
1998 | बांग्लादेश |
2000 | केन्या |
2002 | श्रीलंका |
2004 | इंग्लैंड |
2006 | भारत |
2009 | दक्षिण अफ्रीका |
2013 | इंग्लैंड |
2017 | इंग्लैंड |
2025 | पाकिस्तान |
होस्ट देशो से जुड़े कुछ दिलचस्प Facts
• इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा बार 2004, 2013, 2017 में टूर्नामेंट की मेजबानी की, लेकिन अब तक विनर नहीं बन सकी।
• केन्या में 2000 में टूर्नामेंट हुआ। यह ICC का, अब तक का एक मात्र ऐसा बड़ा टूर्नामेंट था, जो कि किसी ” गैर-टेस्ट प्लेइंग नेशन अफ्रीकी देश” ने
होस्ट किया था।
• भारत ने एक बार 2006 में मेजबानी की थी।
• 2025 में पहली बार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी – मिनी वर्ल्ड: चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट अब तक आठ बार खेला जा चुका है, जिसे अलग अलग देशो ने होस्ट किया है और कई टीमों ने चैंपियन ट्रॉफी टाइटल को जीता है। यह टूर्नामेंट 2017 तक रेगुलर इंटरवल पर खेला गया, और 2017 के बाद, 2025 में एक बार फिर से खेला जा रहा है।
भारत ने अब तक दो बार, दो अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, पहली बार 2002 में, सौरव गांगुली की कप्तानी में, श्रीलंका के साथ Joint Winner रही और दूसरी बार 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें सिर्फ बेस्ट टीमें खेलती हैं। इसमें सभी टीमें हाई-प्रेशर मैच खेलती हैं, जिससे ऑडियंस को जबरदस्त एडवेंचर देखने को मिलता है। कई महान क्रिकेटर्स ने इस टूर्नामेंट में ऑडियंस के सामने जबरदस्त इम्रेशन भी बनाया है।

ICC चैंपियन ट्रॉफी में मेज़बान टीमों का प्रदर्शन
1998 (बांग्लादेश): इस मॉडल में पहली बार बांग्लादेश होस्ट बना, लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट में शामिल नहीं थी।
2000 (केन्या): केन्या ने होस्ट किया, लेकिन उनकी टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।
2002 (श्रीलंका): श्रीलंका ने इस मॉडल की मेज़बानी की और भारत के साथ संयुक्त विजेता बना, क्योंकि फाइनल मैच बारिश के कारण दो बार रद्द हुआ।
2004 (इंग्लैंड): इंग्लैंड मेज़बान था और फाइनल तक पहुंचा, लेकिन वेस्ट इंडीज से हार गया और उपविजेता बना ।
2006 (भारत): भारत मेज़बान बना, लेकिन उनकी टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।
2009 (दक्षिण अफ्रीका): दक्षिण अफ्रीका मेज़बान था, लेकिन उनकी टीम भी ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।
2013 (इंग्लैंड): इंग्लैंड ने फिर से मेज़बानी की और फाइनल में भारत से हारकर इस बार भी उपविजेता रहा।
2017 (इंग्लैंड): इंग्लैंड मेज़बान था, लेकिन सेमीफाइनल में बाहर हो गया।
2025 (पाकिस्तान): पाकिस्तान में आयोजित हो रहा है, और टूर्नामेंट अभी चल रहा है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली अब तक की होस्ट देश, और टीमें
वर्ष(Year) | HOST देश | भाग लेने वाली टीमें |
1998 | बांग्लादेश | दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, ज़िम्बाब्वे |
2000 | केन्या | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश, केन्या |
2002 | श्रीलंका | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश, केन्या, हॉलैंड |
2004 | इंग्लैंड | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश, केन्या, यूएसए |
2006 | भारत | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे, बांग्लादेश |
2009 | दक्षिण अफ्रीका | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज |
2013 | इंग्लैंड | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज |
2017 | इंग्लैंड | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश |
2025 | पाकिस्तान | भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली अब तक की WINNER और RUNNERUP टीमें
वर्ष | विजेता टीम | फाइनल में पराजित टीम | मेज़बान देश |
1998 | दक्षिण अफ्रीका | वेस्ट इंडीज | बांग्लादेश |
2000 | न्यूज़ीलैंड | भारत | केन्या |
2002 | भारत और श्रीलंका (संयुक्त विजेता) | – | श्रीलंका |
2004 | वेस्ट इंडीज | इंग्लैंड | इंग्लैंड |
2006 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्ट इंडीज | भारत |
2009 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | दक्षिण अफ्रीका |
2013 | भारत | इंग्लैंड | इंग्लैंड |
2017 | पाकिस्तान | भारत | इंग्लैंड |
2025 | टूर्नामेंट जारी है | – | पाकिस्तान |
कुछ टीमें हर चैंपियंस ट्रॉफी में हमेशा से मजबूत दावेदार होती हैं, जैसे – भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड। तो कई बार ‘अंडरडॉग’ टीमें भी बड़ा उलटफेर करती हैं, जैसे 2000 में न्यूजीलैंड और 2017 में पाकिस्तान ने किया।
💬 आपका क्या कहना है? इस बार 2025 की सबसे बड़ी दावेदार कौन-सी टीम है? 😃
इसी प्रकार चैंपियन ट्रॉफी से सम्बंधित, और updates के लिए पढ़ते रहिये दबंग खबर- dabangkhabar.com